नई दिल्ली : केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (Dearness Allowances) में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजारी है। सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते में इजाफा करती है। पहला जनवरी से जून तक की अवधि के लिए होता है और दूसरा जुलाई से दिसंबर तक की अवधि के लिए होता है। साल 2023 की पहली छमाही में सकार ने डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया था। इससे यह बढ़कर 42 फीसदी हो गया। केद्र सरकार द्वारा डीए बढ़ाने के बाद राज्य सरकारें भी अपने राज्यों में डीए को बढ़ाती हैं। हाल ही में कई राज्य सरकारों ने डीए में इजाफा (DA Hike) किया है। अब दूसरी छमाही के लिए सरकार जल्द ही डीए हाइक की घोषणा करने वाली है।4% इजाफे की उम्मीदकेंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी इंडस्ट्रीयल वर्कर्स की महंगाई में इजाफे के आधार पर होती है। इन आंकड़ों के अनुसार इस बार भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है। इससे डीए बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार सितंबर या दिसंबर में डीए हाइक की घोषणा कर सकती है।69.76 लाख पेंशनर्स की बढ़ेगी महंगाई राहतमहंगाई भत्ता (DA) सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है। वहीं, महंगाई राहत (DR) पेंशनर्स को दी जाती है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में 47.58 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं। वहीं, 69.76 लाख पेंशनर्स हैं। डीए में बढ़ोतरी होने पर इन सभी को फायदा मलेगा।इन राज्य सरकारों ने बढ़ाया है डीएहाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है। शिवराज सिंह की सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 42 फीसदी करने की घोषणा की है। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2023 से मिलेगा। जुलाई की सैलरी से यह मिलना शुरू होगा। जनवरी से जून तक के डीए का एरियर 3 किस्तों में मिलेगा। ऐसे में एमपी के सरकारी कर्मचारियों को आने वाले महीनों में काफी अधिक बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। इसके पहले कर्नाटक सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। कर्नाटक में डीए 31 फीसदी से बढ़कर 35 फीसदी हो गया है। इसके अलावा झारखंड और हिमाचल प्रदेश ने भी अपने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सैलरी हाइक की घोषणा की।