बेटी की शादी में कराची से बुलावा! 2 पत्नी, 3 बच्चे और एक गर्लफ्रेंड, मिलिए अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के परिवार से

जब-जब दाऊद इब्राहिम का नाम आता है साथ में जुड़ता है एक और नाम और वो है छोटा शकील का। करीब 35 साल से वो दाऊद के हर काले कारनामे में उसके साथ साये की तरह खड़ा है। कौन है ये छोटा शकील। कैसे ये दाऊद के करीब आया। कहां रहता है छोटा शकील का परिवार? छोटा शकील को दाऊद का जिन्न कहें तो कुछ भी गलत नहीं होगा। बस दाऊद किसी भी काम के लिए छोटा शकील को याद करता और वो हाजिर हो जाता। मुंबई हो, दुबई हो या फिर पाकिस्तान, जहां-जहां दाऊद इब्राहिम गया छोटा शकील उसके साथ ही रहा। दाऊद का दाहिना हाथ अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकीलछोटा शकील मुंबई में ट्रैवल एजेंसी चलाता था, लेकिन उसके काम तब भी काले थे। वो अवैध तरीके से लोगों को बाहर भेजता था। इसी दौरान उसपर कई आरोप लगे और तभी वो दाऊद के संपर्क में आया। ये बात है साल 1986 की, लेकिन तब छोटा राजन दाऊद का सबसे करीबी हुआ करता था। छोटा राजन ही दाऊद के हर काम को देखता था। छोटा राजन ने शकील को तब दाऊद के गैंग में जगह नहीं बनाने दी। इसी दौरान छोटा शकील दुबई चला गया। तब तक दाऊद भी दुबई शिफ्ट हो गया था। दुबई में ही मुंबई हमलों की साजिश रची गई और इस काम में दाऊद का साथ दिया छोटा शकील ने। बस यहीं से वो दाऊद के दिल के करीब होता चला गया। पहली पत्नी को छोड़ दूसरी आया था शकील का दिल के पारिवारिक रिश्ते बनने लगे। उस वक्त छोटा शकील की शादी जहरा से हुई थी। जहरा छोटा शकील की पहली पत्नी थी। दाऊद की पत्नी और जहरा के बीच काफी अच्छे रिश्ते थे। कहा जाता है कि जब भी दाऊद के घर पार्टी होती तो वो छोटा शकील की पत्नी महजबीन के साथ नजर आती थी। जहरा के बाद भी छोटा शकील की जिंदगी में एक और लड़की आई। छोटा शकील ने आयशा से दूसरी शादी की। आयशा जुर्म के काले कारोबार में भी अपने पति का साथ देती थी।मुंबई में रहती है छोटा शकील की गर्लफ्रेंड दो पत्नियों के अलावा छोटा शकील की मुंबई में एक गर्लफ्रेंड भी थी। नाम था रुबिना सिराज। रुबीना और छोटा शकील की मुलाकात मुंबई में हुई थी। कहते हैं एक जमाने में रुबीना और छोटा शकील के बीच इतने ज्यादा करीबी रिश्ते थे कि छोटा शकील के पैसों का सारा कारोबार रुबिना ही देख रही थी। यहां तक रुबिना की बात काटने की हिम्मत छोटा शकील की पत्नी को भी नहीं थी। रुबिना ने एक बार छोटा शकील के घर में पहुंचकर उसकी पत्नी को धमकी दे डाली थी, लेकिन बावजूद इसके छोटा शकील ने कुछ भी नहीं कहा। 2014 में छोटा शकील ने की दोनों बेटियों की शादियांछोटा शकील कई सालों तक अपने परिवार के साथ दुबई में रहा। शकील के 3 बच्चे हुए। दो बेटियां जोया और अनम। बाद में मुंबई धमाकों के बाद जब दाऊद और छोटा शकील मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बन गए तो छोटा शकील भी अपने परिवार के साथ पाकिस्तान चला गया। करीब 30 साल से वो छोटा शकील का परिवार क्राची में ही रह रहा है। शकील का बेटा कराची में कुरान पढ़ाने का काम करता है। साल 2014 में छोटा शकील की दो बेटियों की शादियां हुई थी। दोनों दामाद पाकिस्तान में ही डॉक्टर हैं। गैरकानूनी रूप से रिश्तेदारों को बुलाया पाकिस्तानइस शादी के दौरान छोटा शकील के मुंबई में रहने वाले एक रिश्तेदार को भी शादी में अवैध तरीके से बुलाया गया था। खबरे सामने आईं थी छोटा शकील की पत्नी आयशा की बहन और उसका पूरा परिवार गैरकानूनी तरीके से पाकिस्तान गया था और इस शादी को अटेंड किया था। दरअसल छोटा शकील का बहनोई सलीम फ्रुट मुंबई में कई अवैध गतिविधियों में शामिल रहा है। ये माना जाता रहा है कि वो मुंबई में छोटा शकील के काम को देख रहा है। शादी के दौरान ये पूरा परिवार पाकिस्तान एयरलाइन्स से कराची पहुंचा था।साल 2020 में मुंबई में 2 बहनों की हुई मौतछोटा शकील की दो बहनें भी मुंबई में ही रहती थीं। साल 2020 में कोविड के दौरान दोनों बहनों फहमीदा और हमीदा की की मौत हो गई थी। साल 2017 में छोटा शकील की मौत की भी खबर आई थी। कहा गया था पाकिस्तान में ही छोटा शकील को दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन इस बात की कभी भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।